भाजपा युवा मोर्चा के, दीपक पटेल ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस के पंजे से मिलाया हाथ, इंडियन न्यूज़ अड्डा की रिपोर्ट,

  धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट-: भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की………….

 (श्रावण मास में लगी झड़ी, भाजपा चली कांग्रेस की गली)  ग्रेवाल ने  मालाओं की टोकरी भरी……..

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक पटेल मिण्डा ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियो से आहत होकर एवं क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर सोमवार को भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक कार्यालय पर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा दीपक पटेल का पुष्पमाला से स्वागत कर सदस्यता ग्रहण करवाई गई,

सदस्यता ग्रहण करने के दौरान दीपक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकाल अच्छा नही रहा है एवं कांग्रेस का कार्य अच्छा है इसलिए भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहा हुॅ,

इस दौरान मिण्डा सरपंच मयाराम मेडा,

आईटी सेल अमझेरा ब्लाॅक अध्यक्ष बलवंत सौलंकी, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसौदिया, देवेन्द्रसिंह सुनेर, बलवंतसिंह सिसौदिया, किशन वसुनिया आदि उपस्थित रहे।

यह जानकारी विधायक कार्यालय से, कांग्रेस के युवा नेता

विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।