अयोध्या करती है,आव्हान ठाठ से कर मंदिर निर्माण।। श्री राम अयोध्या आगमन विशेष संकलन,

दीपोत्सव,
दीपावली,
प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन पर
विशेष लेख-:
संकलन -: धर्मेंद्र श्रीवास्तव
लाखों दीपों से जगमग अयोध्या के घाट और तट,
इन दीपों के प्रकाश से विश्व में फैलेगा उजियारा,
संपूर्ण भारत वर्ष में होगा नई ऊर्जा का संचार,
मोदी और योगी है,
तो मुमकिन है,
(अद्भुत अविस्मरणीय अयोध्या)

💥💥
त्रेता युग का दर्शन कलयुग के प्रथम चरण में……🙏🙏
वर्तमान के अयोध्या दर्शन से ऐसा प्रतीत होता है, कि हम आज इस क्षण त्रेता युग में प्रवेश कर गए हैं, आज की अयोध्या के दर्शन से ऐसा प्रतीत होता है,

कि 500 वर्ष का वनवास समाप्त हुआ, और प्रभु श्रीराम की कृपा हम सब पर बरसी, आज पतित पावनी मां सरयू धन्य हो गई, आज का दर्शन यह बताता है, कि इतने वर्षों की प्रतीक्षा प्रभु राम ने इसलिए की, की वह स्वयं प्रतीक्षा कर रहे थे, देश के शीर्ष नेतृत्व भारतवर्ष के साहसी पुत्र और सत्य सनातन धर्म के रक्षक सत्य सनातन धर्म की पुनर्स्थापना करने वाले, “श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी” की उत्तर प्रदेश के नेतृत्व माननीय योगी आदित्यनाथ की,

दोनों प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त है ,

दोनों ही राष्ट्र के लिए अपने जीवन को समर्पित कर चुके हैं ,

दोनों ही सत्य सनातन धर्म के सच्चे संवाहक हैं,

इसका उदाहरण उज्जैन मथुरा और काशी है……….💥💥

यह देश भारतवर्ष और इसके साथ साथ संपूर्ण विश्व आज आल्हादीत है, सौभाग्यशाली है,

कि अखिल विश्व को आज त्रेता की अयोध्या के दर्शन हो रहे हैं,

आज की अयोध्या के दर्शन से ऐसा प्रतीत होता है, कि सत्य सनातन धर्म विश्व चरमोत्कर्ष को पुनः प्राप्त करेगा, और आगे इस देश की धर्म और संस्कृति सत्य सनातन परंपरा अखिल विश्व का मार्ग प्रशस्त करेंगी, वेद और पुराण में वर्णन है, कि सत्य सनातन धर्म के अनुयायियों का पूरे वर्ष में सबसे बड़ा धार्मिक, हर्ष, और उल्लास के दिवस यही 5 दिवस है, जिनका आरंभ धनतेरस से होता है, और भाई दूज यम द्वितीया तक ऊर्जा को संचालित करने वाला यह त्यौहार प्रज्वलित दीपो से बिखरे दिव्य प्रकाश पूर्ण उजियारे को अपने अंतर्मन में समाहित कर विशेष ऊर्जा का अनुभव करता है ,रोग शोक का नाश होकर शरीर में विशिष्ट शक्ति का संचार होता है, मनुष्य ऊर्जावान हो कर नवीन प्रतिष्ठानों का संचालन, नया घर, नया वाहन ,नए वस्त्र धारण करके नवजीवन की ओर प्रवेश करता है, राग द्वेष को त्याग कर सभी को अपने में समाहित कर लेता है, प्रकृति के दिए हुए उपहार में इन दिवसों में पशुओं के सम्मान को भी पूरा-पूरा महत्व दिया जाता है, महिलाएं आंगन को साफ सुथरा करके प्रभु श्रीराम के आने की प्रतीक्षा करती है ,और इस पवित्र पावन अवसर पर मां महालक्ष्मी सभी के घरों में प्रवेश कर उन्हें ,श्रीधी वृद्धि का आशीर्वाद देती है।

इस अद्भुत और अविस्मरणीय धार्मिक आनंद से सराबोर होने का अवसर आज संपूर्ण विश्व को भारतवर्ष के इन महान सुपुत्र श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी एवं अंगद की तरह पैर जमाए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के अथक साहसिक धार्मिक प्रयासों से, समस्त सनातनी बंधुओं को मिल रहा है, अनंत काल तक सत्य सनातन धर्म के अनुयाई इनके ऋणी रहेंगे,

आज सत्य सनातन धर्म के अनुयायियों का बच्चा-बच्चा खुले मन से इन दोनों के आरोग्य की दीर्घायु होने की कामना कर रहा है।
अयोध्या करती है,

आव्हान ठाठ से कर मंदिर निर्माण।