धार जिला पंचायत “अध्यक्ष” का मुकाबला हुआ रोमांच पूर्ण…….धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट,

    इंडिया न्यूज़ अड्डा से…..

धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट-: 

बहुमत के लिए दोनों पार्टियों को एक सदस्य की आवश्यकता,   एक मत के लिए बनता बिगड़ता समीकरण…………..

दोनों पार्टी के दिग्गज नेता लगे जोड़-तोड़ में…….. कांग्रेस के पूर्व  जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज गौतम ने की थी दावेदारी किंतु गुटबाजी के चलते उमंग सिंगार ने बिगाड़ा खेल……  देखना है जिला सरकार का ऊंट किस करवट बैठता है…….          निर्दलीय, कपिल ने भाजपा में प्रवेश कर मुकाबले को रोचक बना दिया, जिला पंचायत का पहला सम्मेलन 29 को होगा, अध्यक्ष का चुनाव भी इसी दौरान,

दोनों पार्टियों को अपने अध्यक्ष चुनने के लिए एक सदस्य की आवश्यकता,

जिला पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद वार्ड क्रमांक 23 के निर्दलीय निर्वाचित सदस्य कपिल सोलंकी ने अपना समर्थन भाजपा को दिया है,

इससे भाजपा-कांग्रेस दोनों के पास 14-14 जिला पंचायत सदस्य हो गए हैं,

अध्यक्ष के लिए एक सदस्य की और आवश्यकता है,

वही दोनों पार्टियां अपना -अपना अध्यक्ष बनाने का दावा ठोक रही है, किंतु ?

अब यह प्रक्रिया इतनी सरल प्रतीत नहीं होती,

चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस को लग रहा था कि निर्दलीय प्रत्याशी कपिल कांग्रेस को समर्थन देंगे किंतु  परिणाम उसके

उलट हो गया, भाजपा संगठन के प्रयासों से एवं कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के अथक प्रयास से,

सोलंकी भाजपा में सम्मिलित हो गए,

इससे पूर्व भाजपा के पास केवल 13 सदस्य थे वहीं कांग्रेस के विजय सदस्य कमलनाथ से भेंट करने के बाद तीर्थ यात्रा पर है, कांग्रेस के पूर्व नेताओं के चित्र पचमढ़ी एवं अन्य क्षेत्र में, तीर्थाटन करते फेसबुक पर देखे जा रहे हैं, कांग्रेस के सभी पंचायत सदस्य मतदान वाले दिन ही राजा भोज की नगरी धार पहुंचेंगे…..

उमंग सिंगार-:  के विरोध के बाद कांग्रेस से अध्यक्ष की छवि स्पष्ट नहीं वहीं भाजपा से भी अध्यक्ष पद के लिए कोई नाम स्पष्ट तौर पर जारी नहीं किया गया है……